
एक नई रिसर्च के अनुसार, 10 दिन का योग, नेचुरोपैथी और सही खान-पान का रूटीन हाई ब्लड प्रेशर और तनाव से परेशान मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है।
यह अध्ययन 262 लोगों पर किया गया, जिसमें पाया गया कि इस छोटे से प्रोग्राम का सकारात्मक असर शरीर पर अगले 9 महीनों तक बना रहता है।
इस रूटीन से न केवल ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है, बल्कि ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम और कार्डियोवैस्कुलर कामकाज में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।