
रायपुर में खेले गए पहले महिला टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
एक समय पर भारतीय टीम ने महज 19 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दीप्ति शर्मा और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही निक्की प्रसाद ने शानदार पारियां खेलीं।
दीप्ति ने 49 और नाबाद डेब्यू कर रहीं निक्की ने 39 रनों की पारी खेलते हुए पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।