पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले पर मस्तूंग जिले के खद कोचा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।
इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों सहित कुल छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें क्वेटा रेफर किया गया है, जबकि मंत्री सुरक्षित बच गए।
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, वहीं खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में भी अलग-अलग हमलों में चार लोगों की मौत हुई है।