
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने UCEED और CEED 2027 प्रवेश परीक्षाओं के लिए 1 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है जबकि लेट फीस के साथ आवेदन 6 नवंबर तक किए जा सकते हैं।
इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन 17 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा और परिणाम 5-6 मार्च को जारी होंगे।