
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड के गोखुला गांव में मिजल्स (खसरा) के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मेडिकल टीमों ने गांव में 204 बच्चों का सर्वे पूरा किया है।
प्रभावित बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी गई है और पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी व टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।