
दिल्ली और बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग के आरोपों को गलत बताया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 30 हजार की भीड़ को संभालने के लिए 5 हजार जवान तैनात थे, जिसमें 240 पुलिसकर्मी और 200 प्रदर्शनकारी घायल हुए।
बिहार सरकार ने स्वीकार किया कि भीड़ को हटाने के लिए एक कांस्टेबल ने 4 राउंड हवाई फायरिंग की, जिसे लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया गया है।