
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने गैर सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) के 2607 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 और 16 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।