
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैंकों से एआई तकनीक में निवेश बढ़ाने को कहा, लेकिन साथ ही डेटा सुरक्षा और साइबर हमलों के खतरों के प्रति भी आगाह किया।
गवर्नर ने स्पष्ट किया कि केवल तेजी से एआई अपनाने वाले बैंक नहीं, बल्कि तकनीक की कार्यप्रणाली को समझने वाले बैंक ही भविष्य में सफल होंगे।
भारतीय बैंकिंग प्रणाली को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि कर्ज में अच्छी वृद्धि और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार के बावजूद वैश्विक राजनीतिक तनाव एक बड़ी चुनौती है।