
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज बेवोन जैकब्स ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर 96 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का लगाया।
यह शॉट उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर तब खेला जब पिछली ही गेंद पर डेरिल मिचेल का विकेट गिरा था।
इसी साल मई में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले जैकब्स ने मैच में आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 16 गेंदों में 31 रन बनाए।