
रेणुकूट के इनरव्हील क्लब जिला 312 ने हिंडालको कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों और बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमलता यादव ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में बताया ताकि इस गंभीर बीमारी के खतरे को कम किया जा सके।
क्लब ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए चयनित किया है।