
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बग़र ज़ोलग़ाद्र ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक नहीं खुलेगा जब तक अमेरिका उनकी छह शर्तें पूरी नहीं करता।
ईरान की मांगों में देश पर लगे प्रतिबंधों में ढील, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई और ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी को तुरंत हटाना शामिल है।
इसके अलावा, ईरान ने अमेरिका से अपने खिलाफ धमकियों को रोकने और देश की जब्त की गई संपत्तियों को मुक्त करने की भी मांग रखी है।