
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (13 सितंबर) को लोहिया संस्थान के छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण करेंगे.
इस नई यूनिट के शुरू होने से संस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा का विस्तार होगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार मिलने में मदद मिलेगी.
समारोह के दौरान सीएम योगी टेक्निकल संवर्ग के 194 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे, जिससे संस्थान की मानव संसाधन क्षमता मजबूत होगी.