कर्नाटक सरकार ने ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (पार्किंग) रूल्स, 2026 का मसौदा जारी किया है, जिसमें सड़क पर पार्किंग के लिए सालाना शुल्क का प्रस्ताव है।
नए नियमों के तहत हैचबैक के लिए 15,000 रुपये, सेडान के लिए 20,000 रुपये और एसयूवी के लिए 25,000 रुपये वार्षिक पार्किंग शुल्क देना होगा।
यह परमिट केवल उन मकान मालिकों को मिलेगा जिन्होंने भवन निर्माण नियमों के तहत ऑन-साइट पार्किंग की अनिवार्य व्यवस्था की है।