
नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक बदलाव के चलते दिल्ली के सभी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे।
शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार इस दिन दिल्ली के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल तथा संबंधित कार्यालय बंद रहेंगे।
हालांकि, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे अन्य एनसीआर शहरों के स्कूलों की छुट्टी के संबंध में स्थानीय जिला प्रशासन अपने स्तर पर निर्णय लेगा।