
दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में महज 20 मिनट के भीतर 7 धमाके सुने गए, जिसके बाद इलाके में धुएं का गुबार छा गया और हड़कंप मच गया।
इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां धमाकों के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच हुई इस घटना ने खाड़ी देशों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।