
जीएसएमए की इंडिया कंज्यूमर स्कैम रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार लोगों में से 67% पीड़ितों को एक भी रुपया वापस नहीं मिला है।
रिपोर्ट में सामने आया कि ठगी के 33% मामले ऑनलाइन शॉपिंग से, 31% इनाम और लॉटरी से तथा 30% नौकरी का झांसा देने से जुड़े थे।
धोखाधड़ी के मामलों में 89% उपभोक्ताओं ने एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल होते देखा है, जिससे साइबर सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।