
महिंद्रा 14 अगस्त को अपनी नई Scorpio N Pickup से पर्दा उठाएगी, जिसे 2023 में ग्लोबल पिक-अप कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था।
इस पिकअप में 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, सनरूफ और 5G कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इसमें mHawk डीजल इंजन के साथ 4-व्हील ड्राइव सिस्टम और विभिन्न ड्राइव मोड दिए जाएंगे, जो इसे Toyota Hilux जैसी गाड़ियों से मुकाबला करने में सक्षम बनाएंगे।