हॉकी विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पूल का आखिरी मुकाबला 19 अगस्त को नीदरलैंड के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे खेला जाएगा।
भारत अभी 3 अंकों के साथ पूल में दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान को अगले दौर में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत के साथ वेल्स की हार की दुआ करनी होगी।
भारतीय टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि उसने विश्व कप से पहले प्रो लीग के यूरोप चरण में पाकिस्तान को 7-1 और 4-3 के अंतर से हराया था।