आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण जारी रखने और लाभान्वितों द्वारा इसे छोड़ने के सुझाव पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार से जाति आधारित जनगणना कराने और मंडल आयोग की शेष 38 सिफारिशों को लागू करने की मांग दोहराई है।
आजाद समाज पार्टी ने मंडल दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय और रोजगार के लिए प्रदेशभर में 'मंडल जन चेतना आंदोलन' की शुरुआत की है।