
पाकिस्तान, तुर्किए और सऊदी अरब के बीच हुए 'मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट' का मसौदा सामने आया है, जिसके तहत तीनों देश एक-दूसरे की स्वतंत्रता और संप्रभुता की सुरक्षा करेंगे.
समझौते की धारा 2 के अनुसार, एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा और वे सैन्य सहायता सहित हर संभव मदद करेंगे.
इसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, रक्षा इंडस्ट्री में सहयोग, खुफिया जानकारी और हथियार साझा करना शामिल है, लेकिन PoK को लेकर भारत-पाकिस्तान युद्ध पर यह लागू नहीं होगा.