
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी तीन दिवसीय बैंक हड़ताल रहने वाली है, जिसके चलते सोमवार से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे।
ग्राहकों की सहूलियत के लिए वित्त मंत्रालय और आरबीआई की अनुमति से रविवार, 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे।
एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक जैसी सरकारी शाखाएं रविवार को कामकाज करेंगी, जबकि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे निजी बैंक खुले रहने से संबंधित कोई आधिकारिक आदेश नहीं है।