
Pova 14 अगस्त को भारत में अपने पहले AI ईयरबड्स 'Pova AI Buds Pro' लॉन्च करने जा रहा है, जो कंपनी का पहला ऑडियो प्रोडक्ट होगा।
ये ईयरबड्स 78 भाषाओं में ट्रांसलेशन, AI मीटिंग समरी और 48dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन जैसे फीचर्स के साथ आएंगे।
कंपनी ने दावा किया है कि ये ईयरबड्स 40 घंटे तक की टोटल बैटरी लाइफ प्रदान करेंगे, जबकि इनकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च के समय घोषित की जाएंगी।