
उत्तर प्रदेश में पोस्ट मैट्रिक पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप 2026-27 के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है।
रिन्यूअल छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है, जबकि फ्रेश छात्रों के लिए यह 31 अक्टूबर 2026 है।
योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर ओटीआर प्रक्रिया पूरी कर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।