
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अमेरिका की ICE एजेंसी ने कैलिफोर्निया से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है।
मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ का रहने वाला हैरी बॉक्सर हत्या, धमकी और रंगदारी जैसे कई मामलों में वांछित था और अमेरिका से ही अपना गैंग चलाता था।
हैरी बॉक्सर ने ही 1 फरवरी 2026 को बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।