
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण के दावे को खारिज करते हुए कहा कि रणनीतिक मार्ग अभी भी बंद है।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसिन रजाई ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम और जब्त संपत्तियों की बहाली तक यह मार्ग नहीं खोला जाएगा।
होर्मुज दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग है, जिससे वैश्विक पेट्रोलियम व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है और वर्तमान में वहां भारी अनिश्चितता बनी हुई है।