
यूपीआई से दो हजार रुपए से अधिक के पेमेंट पर आगामी 15 अक्टूबर से एमडीआर चार्ज लागू हो जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चार्ज लगाने के नियमों पर स्टे लगाने से इनकार करते हुए आरबीआई और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
अदालत ने केंद्र और आरबीआई को चार हफ्तों के भीतर इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।