
मुंबई के कुर्ला स्थित चिराग नगर में बुधवार तड़के करीब 3:48 बजे हुए भूस्खलन में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
घाटकोपर के अशोकनगर इलाके में भी भूस्खलन की एक अन्य घटना में 2 शव बरामद किए गए हैं, जहां बीएमसी, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि उपनगरों में बारिश का आंकड़ा 2,000 मिमी के स्तर को पार कर गया है।