
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद गुरुवार को आयोजित स्पीकर ओम बिरला की पारंपरिक चाय पार्टी का कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी ने बहिष्कार किया।
विपक्ष के इन तीन प्रमुख दलों ने कार्यक्रम से दूरी बनाई, जबकि डीएमके नेता कनिमोझी ने इस मिलन-समारोह में शिरकत की और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन की पार्टी में हिस्सा लिया।
विपक्षी दलों के इस कदम के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, हालांकि राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी जैसे वरिष्ठ नेता अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए।