
भारी घाटे से जूझ रही एयर इंडिया ने अपने बेड़े के विस्तार के लिए प्रमोटर टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस से करीब 1.5 अरब डॉलर यानी 14,262 करोड़ रुपये की मदद मांगी है।
इस निवेश के तहत टाटा संस 10,682 करोड़ रुपये और सिंगापुर एयरलाइंस 3,580 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जबकि एयरलाइन को हालिया वित्त वर्ष में 22,154 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
सिंगापुर में विपक्ष ने सवाल उठाया है कि क्या इस निवेश में सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक के माध्यम से सार्वजनिक धन का इस्तेमाल किया जा रहा है।