
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में होने वाले आंतरिक बदलावों को समझने और बीमारियों से बचने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है.
विशेषज्ञों के अनुसार 30 वर्ष की उम्र के बाद लोगों को नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए.
इसके अलावा डॉक्टर की सलाह पर लिपिड प्रोफाइल के जरिए कोलेस्ट्रॉल स्तर और ब्लड शुगर की समय पर जांच कराना फायदेमंद होता है.