
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है।
शुरुआती चार घंटों में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 42.55 प्रतिशत और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इन चुनावों में कुल 5.32 लाख मतदाता 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं, जिसमें पटना स्नातक सीट पर जेडीयू और जन सुराज के बीच मुकाबला चर्चा में है।