
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का दस दिवसीय ऑटम सेशन सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों के लिए श्रीनगर में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक रविवार को सरकारी बैंक्वेट हॉल में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए।
बैठक में कांग्रेस, सीपीआई और पांच निर्दलीय विधायकों ने भाग लिया और सत्र के दौरान जनहित, विकास तथा विधायी कार्यों पर चर्चा की।