
बेंगलुरु की टेक कंपनी ईमुद्रा के 8 इंटरमीडिएट सिक्योरिटी सर्टिफिकेट्स की प्राइवेट की कमजोर पाए जाने के बाद कंपनी ने ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से हटने का फैसला किया है।
गूगल, एप्पल और मोज़िला जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा इन सर्टिफिकेट्स को ब्राउज़र में ब्लॉक किए जाने के बाद बोर्ड ने 22 अक्टूबर को कारोबार बंद करने पर मुहर लगाई।
कंपनी अपने मौजूदा ग्लोबल ग्राहकों को मुफ्त में नए सर्टिफिकेट उपलब्ध कराएगी, और स्पष्ट किया है कि इस फैसले से उसके भारतीय डिजिटल सिग्नेचर और एंटरप्राइज कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा।