
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा है कि नागरिकों को वोट के अधिकार से दूर करने वाली व्यापक प्रक्रिया मनमानी है.
कांग्रेस और टीएमसी सहित विपक्षी नेताओं ने इस बयान का स्वागत करते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है.
मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने सीईसी के खिलाफ बिना इजाजत गर्जना मोर्चा निकाला.