
भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स 2026 के सेमीफाइनल में रक्षिता रामराज को 21-13, 16-21, 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
48 मिनट तक चले इस मुकाबले के बाद अब रविवार, 9 अगस्त को फाइनल में अश्मिता का सामना चीन की हान कियान शी से होगा।
अश्मिता ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 22वें नंबर की टॉप सीड जापानी खिलाड़ी हिना अकेची को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया था।