
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्षदों को दो-दो करोड़ रुपए के प्रलोभन देने के आरोपों को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है.
बेढम ने दावा किया कि कांग्रेस अपनी बाड़ेबंदी और हॉर्स ट्रेडिंग की संस्कृति भाजपा पर थोप रही है, जबकि बीजेपी के बोर्ड जनता के जनादेश और समर्थन से बन रहे हैं.
उधर, जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 के री-पोल में बीजेपी उम्मीदवार हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस के युवराज सिंह को 83 वोटों से मात दी है.