
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए सलमान आगा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की है।
प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में किंग्समेन एकेडमी की ओर से खेलते हुए सलमान ने मार्कहोर आईटी सॉल्यूशंस के खिलाफ नाबाद 300 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
अपनी इस पहली फर्स्ट-क्लास ट्रिपल शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 336 गेंदों का सामना करते हुए 42 चौके और 6 छक्के जड़े।