
ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाताधारकों की रकम में हेरफेर का मामला सामने आया है।
इस घोटाले में बैंक की चपरासी दीपांशी और आशुतोष पाठक को मुख्य आरोपी बनाया गया है जो कथित तौर पर विदेश भागने की फिराक में हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों मुख्य आरोपियों की मुलाकात करीब छह साल पहले दादरी की दौलत राम कालोनी में हुई थी।