
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए 5 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक सख्त प्रतिबंध लागू करने का आदेश दिया है।
इस अवधि के दौरान पूरे एनसीआर में धूल पैदा करने वाली निर्माण और ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।
सरकारी और निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही दफ्तर बुलाने का निर्देश दिया गया है जबकि बाकी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।