
सोने से पहले स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ने की आदत ओवरहीटिंग और वोल्टेज उतार-चढ़ाव के कारण फोन फटने और आग लगने का कारण बन सकती है.
रातभर चार्जर से जुड़े रहने के कारण ट्रिकल चार्जिंग प्रक्रिया बार-बार दोहराई जाती है, जिससे लिथियम-आयन बैटरी पर दबाव पड़ता है और बैटरी हेल्थ तेजी से गिरती है.
विशेषज्ञों के अनुसार फोन को बिस्तर, गद्दे या तकिए के नीचे रखकर चार्ज न करें और बैटरी 20% से कम होने पर चार्ज कर 80-90% तक ही चार्ज करें।