
भारत में आयोजित होने वाली एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पाकिस्तान का नाम कट गया है, उनकी जगह अब बांग्लादेश टूर्नामेंट का हिस्सा होगा।
टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच होगा, जिसके मैच जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे।
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की न्यूट्रल वेन्यू पर मैच कराने की मांग को एशियन हॉकी फेडरेशन ने सिरे से खारिज कर दिया था।