
ओइता यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अध्ययन में पाया गया कि हवा में पीएम2.5 का स्तर अधिक होने से डेंगू से होने वाली मौतों का खतरा तीन से पांच गुना तक बढ़ जाता है।
जिन देशों में वार्षिक औसत पीएम2.5 का स्तर 35 µg/m³ से अधिक था, वहां मृत्यु दर उन देशों की तुलना में काफी अधिक रही जहां यह स्तर 15 µg/m³ से कम था।
लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और रक्त वाहिकाएं कमजोर हो जाती हैं, जिससे डेंगू संक्रमण के दौरान मरीज के शॉक में जाने का खतरा बढ़ जाता है।