
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर की अदालत में एक इवेंट आयोजक ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने समझौते के तहत निर्धारित समय तक परफॉर्म नहीं किया.
शिकायतकर्ता अमन निगम का आरोप है कि अंजलि अरोड़ा ने करीब 12 मिनट परफॉर्म करने के बाद ही कार्यक्रम छोड़ दिया, जिसे उन्होंने धोखाधड़ी बताया है.
अंजलि अरोड़ा ने कार्यक्रम के बाद होटल में लोगों के घुसने को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई थीं, जिसे आयोजकों ने गलत बताया है.