राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुरिंदरवीर सिंह ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर रेस के हीट्स से आगे नहीं बढ़ पाए और 28वें स्थान पर रहे।
गुरिंदरवीर ने हीट 4 में 10.39 सेकंड का समय लिया, जो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जरूरी 10.24 सेकंड के क्वालीफिकेशन समय से 0.15 सेकंड पीछे था।
मई में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले 25 वर्षीय गुरिंदरवीर से पदक की काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका डेब्यू निराशाजनक रहा।