
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की लगातार चोटों और फिटनेस में गिरावट को देखते हुए अपने फिटनेस सिस्टम को दुरुस्त करने का बड़ा फैसला लिया है।
बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम अब सभी खिलाड़ियों के लिए ब्रोंको टेस्ट और 2 किलोमीटर दौड़ जैसे फिटनेस मानकों को एक समान करने पर काम कर रही है।
यह नया नियम भारतीय क्रिकेटरों के लिए फिटनेस परीक्षणों में एकरूपता लाने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है ताकि मैदान पर खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस बेहतर हो सके।