
भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में पास न होने के कारण न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
पंत पिछले महीने श्रीनगर में ईरानी कप मैच के दौरान चोटिल हुए थे और बेंगलुरु के सेंटर ऑफएक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।
हालांकि, पंत के पास अभी कुछ दिनों में दूसरा फिटनेस टेस्ट पास कर वेलिंगटन में टेस्ट सीरीज से पहले टीम से जुड़ने का एक और मौका है।