पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के नुश्की शहर में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हिंदू व्यापारी राकेश कुमार की उनकी दुकान में घुसकर हत्या कर दी।
घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
प्रांतीय विधानसभा सदस्य गुरपाल सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए सरकार से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।