भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश की 27 रणनीतिक जगहों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्र में शामिल कर चीन के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
इस सूची में 1962 के युद्ध क्षेत्र थाग ला, लोंग जू, माजा गांव, ड्जो ला, रिजा ला, पुकुर ला और रसद केंद्र जयरामपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल किए गए हैं।
चीन अरुणाचल प्रदेश को जांगनान कहकर काल्पनिक नाम देता रहा है, जबकि भारत ने इन 27 स्थानों को चिह्नित कर अपनी संप्रभुता और सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया है।