
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के अपने कार्यालय को फोर्ट सेंट जॉर्ज से नमक्कल कविंजर मालिगई में शिफ्ट करने के फैसले पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है।
विपक्ष ने सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर इस शिफ्टिंग प्रक्रिया और टेंडर प्रोसेस में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK के इस नए ऑफिस शिफ्टिंग प्लान को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।