
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
धनंजय डी सिल्वा के अचानक कप्तानी छोड़ने के बाद कुसल मेंडिस को पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
रेड बॉल सीरीज की शुरुआत 9 नवंबर से रावलपिंडी में होगी और तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं।